दिल्ली : रांची में आरएसएस कार्यालय पर बम हमले के मामले में ईडी ने चार राज्यों में मारे छापे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

दिल्ली : रांची में आरएसएस कार्यालय पर बम हमले के मामले में ईडी ने चार राज्यों में मारे छापे

ed-raid
नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जून में रांची स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) कार्यालय पर हुए बम हमले से जुड़े मामले में धनशोधन की जांच के तहत बृहस्पतिवार को चार राज्यों में छापे मारे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दिल्ली, बिहार, झारखंड और कर्नाटक में कई परिसरों में छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि यह जांच जून में झारखंड की राजधानी में आरएसएस कार्यालय पर हुए बम हमले से जुड़े मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी से जुड़ी है। पुलिस के अनुसार, 17 जून को दो लोगों को कथित तौर पर संघ कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। यह घटना रांची के निवारणपुर क्षेत्र में हुई थी। आरएसएस ने आरोप लगाया था कि उसके कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके गए थे, इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था।

कोई टिप्पणी नहीं: