काठमांडू : नेपाल में अचानक आयी विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित इलाकों से और शव बरामद किए जाने के बाद बुधवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1,365 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नेपाल पुलिस के एक समाचार बुलेटिन के अनुसार, बचाव दल कम से कम 589 विदेशी नागरिकों सहित 5,326 लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। बचाव टीमों ने चितवन जिले से 363, नवलपरासी पूर्व से 226, नवलपरासी पश्चिम से 222 और नुवाकोट से 197 शव बरामद किए हैं। इसी तरह, रसुवा जिले से 174, गोरखा से 75, धादिंग से 70 और तनहूं से 38 शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अब तक 102 शवों की शिनाख्त हो पाई है और उन्हें परिजनों को सौंपा जा चुका है। सुरक्षाकर्मियों ने पहचान में आसानी के लिए डीएनए नमूने एकत्र करने सहित सभी निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार 1,147 अज्ञात शवों को दफना दिया गया है। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास 26 अगस्त को हिमस्खलन के कारण अचानक भोटेकोशी नदी में आयी बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों तथा गांवों में भारी तबाही मचाई। चीन में मीडिया की खबरों के अनुसार इस आपदा में चीन में भी कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई, जबकि तिब्बत में 500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
बुधवार, 9 सितंबर 2026
काठमांडू : नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,365 हुई, बचाव कार्य जारी
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें