दिल्ली : फारस की खाड़ी और काला सागर में संघर्ष के दौरान 16 भारतीय नाविकों की जान गई : सरकार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

दिल्ली : फारस की खाड़ी और काला सागर में संघर्ष के दौरान 16 भारतीय नाविकों की जान गई : सरकार

16-indian-sailor-died
नई दिल्ली। पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम एशिया और फारस की खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष में 16 भारतीय नाविकों की जान गई है। कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत सरकार हॉर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र से 4,232 भारतीय नाविकों को सुरक्षित वापस ला चुकी है। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी को अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से हॉर्मुज जलडमरूमध्य और फारस की खाड़ी के कुछ हिस्सों में जहाजों पर मिसाइल हमले लगातार बढ़े हैं। कुमार ने कहा कि उस दिन अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला किया था, जिसमें देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडर मारे गए। पश्चिम एशिया में स्थित हॉर्मुज जलडमरूमध्य एक संकरा समुद्री मार्ग है, जो फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 28 फरवरी से काला सागर में जारी संघर्ष में पांच भारतीय नाविकों की जान जा चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: