- अमित त्रिवेदी ने किया खुलासा, ‘एक मैं और एक तू’ के दौरान रोने लगे थे, गानों के रिजेक्शन ने किया था परेशान
- कोमल नाहटा के 'गेम चेंजर्स: द म्यूजिक सीरीज' पर म्यूजिक कंपोजर ने साझा किया किस्सा
उन्होंने आगे समझाते हुए कहा, “मैंने शकुन बत्रा की फिल्म ‘एक मैं और एक तू’ साइन की थी, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे थे। फिल्म पर काम करते समय मैंने खुद से पूछा, ‘ये क्या हो रहा है?’ मेरा अब तक का अनुभव इससे बिल्कुल अलग था। तब तक मैं 5-6 फिल्मों में काम कर चुका था, जिसमें करण जौहर की ‘वेक अप सिड’ (2009) का गाना ‘इकतारा’ भी शामिल था। वह गाना भी एक ही बार में बन गया था। सब कुछ आसानी से हो रहा था। लेकिन ‘एक मैं और एक तू’ के दौरान तो मेरे नक्षत्र ही बदल गए! मेरा हर गाना रिजेक्ट हो जाता था। अगर शकुन को कोई गाना पसंद आता, तो करण सर को पसंद नहीं आता और अगर करण सर को पसंद आता, तो शकुन को नहीं भाता। और मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था!” अमित त्रिवेदी ने खुलासा करते हुए कहा, “उस समय मैं बहुत कमजोर और दुखी महसूस कर रहा था। मैं रो भी पड़ा था। मुझे खुद पर शक होने लगा था। मैं खुद से पूछता था, ‘क्या मैं इतना अच्छा नहीं हूं? क्या मुझे अच्छा म्यूजिक बनाना नहीं आता? लेकिन फिर मैंने इतनी सारी फिल्मों में काम कैसे किया? मेरी कई फिल्मों के गाने हिट भी हुए थे। तो फिर परेशानी मुझमें नहीं है, कहीं और है। लेकिन करण सर को भी इस इंडस्ट्री का काफी अनुभव है।”

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें