मुंबई : जिसने राम को अमर किया, अब वही निभाएगा राम के पिता दशरथ का किरदार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

मुंबई : जिसने राम को अमर किया, अब वही निभाएगा राम के पिता दशरथ का किरदार

Arun-govil-become-dashrath
मुंबई (अनिल बेदाग): अरुण गोविल का नाम भगवान राम के किरदार के साथ ऐसा जुड़ा है, जिसे भारतीय दर्शकों की कई पीढ़ियां आज भी बेहद सम्मान और भावनाओं के साथ याद करती हैं। अब यही लोकप्रिय चेहरा बड़े पर्दे पर एक बिल्कुल अलग लेकिन उतनी ही महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाला है। नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ से अरुण गोविल का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें वह अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता राजा दशरथ के शाही अवतार में दिखाई दे रहे हैं।


मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि एक समय अरुण गोविल ने पूरी पीढ़ी के लिए राम के किरदार को जीवंत किया था और अब वह अयोध्या के राजा के रूप में रामायण की दुनिया में लौट रहे हैं। पोस्टर में उनका राजसी लुक और व्यक्तित्व राजा दशरथ के प्रभावशाली किरदार की झलक देता है। अरुण गोविल के लिए यह भूमिका इसलिए भी खास है, क्योंकि वह अब उसी राम के पिता का किरदार निभा रहे हैं, जिसे उन्होंने दशकों पहले दर्शकों के दिलों में अमर कर दिया था। फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बन रही यह महागाथा का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को रिलीज होगा।

कोई टिप्पणी नहीं: