वैश्विक कारोबार ₹18.92 लाख करोड़ के पार
बैंक का वैश्विक कारोबार सालाना आधार पर 21.13% बढ़कर ₹18.92 लाख करोड़ के पार पहुंच गया। वैश्विक जमा में 21.59% की वृद्धि हुई और यह ₹10.37 लाख करोड़ से अधिक हो गया। वहीं, वैश्विक अग्रिम (एडवांस) 20.58% बढ़कर ₹8.55 लाख करोड़ के पार पहुंच गए। विदेशी कारोबार के अग्रिम में 35.21% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई और यह ₹1.51 लाख करोड़ हो गया। खुदरा अग्रिम में सालाना आधार पर 19.27%, एमएसएमई अग्रिम में 20.27% और कृषि अग्रिम में 16.34% की वृद्धि हुई। घरेलू सकल अग्रिम में खुदरा, कृषि और एमएसएमई (आरएएम) अग्रिम की हिस्सेदारी 58.63% रही। सितंबर 2026 में घरेलू चालू खाता एवं बचत खाता (सीएएसए) जमा 7.17% बढ़कर ₹3.07 लाख करोड़ हो गया। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (जीएनपीए) अनुपात में सालाना आधार पर 94 आधार अंकों का सुधार हुआ और यह घटकर 1.60% रह गया। शुद्ध एनपीए अनुपात 23 आधार अंकों के सुधार के साथ 0.42% पर आ गया। बैंक का प्रोविजन कवरेज रेशियो (पीसीआर) 94.45% रहा। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में स्लिपेज अनुपात 0.15% और क्रेडिट कॉस्ट 0.12% दर्ज की गई। 30 सितंबर, 2026 तक बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात (सीआरएआर) सालाना आधार पर 109 आधार अंक बढ़कर 17.78% हो गया। वहीं, कॉमन इक्विटी टियर-1 (सीईटी-1) अनुपात 15.49% रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें