पटना : हजारों कांग्रेसजनों का पटना की सड़कों पर हुंकार, राजेश राम समेत कई हिरासत में - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

पटना : हजारों कांग्रेसजनों का पटना की सड़कों पर हुंकार, राजेश राम समेत कई हिरासत में

Bihar-congress-protest
पटना, 8 अक्टूबर (रजनीश के झा) । बिहार की राजधानी पटना आज ‘ज्ञानेश भगाओ, लोकतंत्र बचाओ’ के नारों से गूंज उठी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में शहीद स्मारक से राजभवन तक निकले विशाल मार्च में हजारों कांग्रेसजन शामिल हुए। कांग्रेसजनों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिन्हें अलग-अलग थानों में रखा गया। मार्च को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को हटाए बिना लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बहाल नहीं हो सकता। मुख्य चुनाव आयुक्त को इस्तीफा देना ही होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ रही है। वोट चोरों को गद्दी से हटाकर ही दम लेंगे। जनता के वोट पर किसी को डाका डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राजेश राम ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद है और चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठने से लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता प्रभावित होती है। कांग्रेस जनता के बीच जाकर इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से लेकर हर लोकतांत्रिक मंच तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा  हम जनता के अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे। लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ कांग्रेस की आवाज दबने वाली नहीं है। देशद्रोहियों और गद्दारों के खिलाफ हमारी लड़ाई रुकने वाली नहीं है।


Bihar-congress-protest
मार्च में शामिल हजारों कांग्रेसजनों ने ‘ज्ञानेश भगाओ—लोकतंत्र बचाओ’, ‘वोट की चोरी बंद करो’, ‘लोकतंत्र की रक्षा करो’ जैसे नारे लगाते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया। मार्च में अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, डॉ शकील अहमद खान,  पूर्व विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, डा0 समीर कुमार सिंह, मीडिया चेयरमैन डा0 अजय कुमार पासवान, विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक विजय शंकर दूबे, बंटी चौधरी, इजहारूल हुसैन, मुन्ना तिवारी, ऋषि मिश्रा, आनन्द शंकर, मीडिया संयोजक असितनाथ तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, पंकज यादव, मिन्नत रहमानी, ज्ञान रंजन, डा0 संजय यादव, डा0 कुमारी सोनी, कमल कमलेश, वैद्यनाथ शर्मा, कुमार आशीष, प्रेमचन्द सिंह, अफरोज खान, अमित कुमार, उमैर खान, सुधीर शर्मा , शशि भूषण पंडित, मंजीत आनन्द साहू, शशांत शेखर, मुकुल यादव, सत्येन्द्र कुमार सिंह, रीता सिंह, हसीब अनवर, विनीता भगत,  उदय शंकर पटेल, नदीम अख्तर अंसारी, विमलेश तिवारी,  ,निधि पाण्डेय, पूनम यादव, कुमारी अनिता,  मेनका कुमारी,  रोहित कुमार पासवान, असदुल्लाह, आशुतोष शर्मा, चंदन सिंह, रंजीत कुमार बाल्मीकि , राहुल भारद्वाज, दुर्गा प्रसाद अबरार रजा, डा0 परवेज, शिवम राज, सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं: