पटना : पूरे बिहार में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

पटना : पूरे बिहार में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका

Bihar-congress-protest
पटना, 27 अक्टूबर (रजनीश के झा) : मंगलवार को पूरे बिहार में कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। इससे पहले कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार दलित विरोधी है। कांग्रेस ने ये भी आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस पार्टी के दलित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास करती रहती है। भाजपा कांग्रेस पार्टी के दलित अध्यक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के भाजपा और संघ के लोगों ने शुद्धिकरण पूजा की और अब उनके खिलाफ देश भर प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का इस्तीफा मांगा। नाराज कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा समाज को जाति और धर्म के नाम पर आपस में लड़वाती रहती है।

कोई टिप्पणी नहीं: