पटना : डॉ मदन मोहन झा, डॉ संजय यादव, डॉ असदुल्ला खान और रजनीकांत पाठक ने किया नामांकन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

पटना : डॉ मदन मोहन झा, डॉ संजय यादव, डॉ असदुल्ला खान और रजनीकांत पाठक ने किया नामांकन

Congress-mlc-candidate-nomination
पटना/दरभंगा, 05 अक्टूबर (रजनीश के झा) । बिहार विधान परिषद चुनाव में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा से डॉ मदन मोहन झा और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ संजय यादव, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना से डॉ असदुल्ला खान और दरभंगा से रजनीकांत पाठक ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने दरभंगा आयुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से  दरभंगा से रजनीकांत पाठक ने नामांकन किया। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सेवादल के प्रदेश चेयरमैन डॉ संजय यादव ने गांधी मूर्ति गांधी मैदान से आयुक्त कार्यालय में नामांकन किया। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना से डॉ असदुल्ला खान ने नामांकन किया। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मनोज कुमार जायसवाल कल दिनांक 6 अक्टूबर को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगे। पटना में प्रत्याशियों के नामांकन में मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन अजय पासवान, सेवादल के प्रभारी अफरोज खान, पटना महानगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुमार आशीष, चंदन सिंह, आशुतोष शर्मा ,  शशांक शेखर श्रीधर तिवारी, रुचि सिंह, बिपिन झा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे। दरभंगा में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी द्वय पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक और पूर्व विधायक कुमारी प्रतिमा दास, विधायक आबिदुर रहमान, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, बीरेन्द्र कुमार, शीतलांबर झा, प्रमुखता से नामांकन में शामिल हुई।

कोई टिप्पणी नहीं: