समस्तीपुर : भाकपा माले उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

समस्तीपुर : भाकपा माले उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

  • शिक्षा, रोजगार और पुरानी पेंशन समेत कई मुद्दों को लेकर लड़ रहे हैं चुनाव

Cpi-ml-mlc-campaign-samastipur
ताजपुर/समस्तीपुर, 16 अक्टूबर (संवाददाता) । दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाकपा माले के उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी ने शुक्रवार को ताजपुर प्रखंड क्षेत्र में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की।  जनसंपर्क अभियान के दौरान उम्मीदवार संदीप कुमार चौधरी ने एलकेवीडी कॉलेज पहुंचकर प्रोफेसरों, कर्मचारियों एवं छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने मतदाताओं से वरीयता क्रम में क्रम संख्या-3 पर प्रथम वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। इसके बाद वे अपने समर्थकों के काफिले के साथ मध्य विद्यालय ताजपुर एवं उच्च विद्यालय ताजपुर पहुंचे और मतदाताओं से समर्थन मांगा।


इस दौरान संदीप कुमार चौधरी ने कहा कि पिछले कई चुनाव बिना किसी ठोस मुद्दे के लड़े जाते रहे हैं। लेकिन भाकपा माले के चुनाव मैदान में उतरने से इस बार शिक्षा, रोजगार और जनहित के सवाल चुनाव के केंद्र में आए हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्कूल-कॉलेजों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार, संविदा एवं मानदेय आधारित नियोजन के बदले नियमित बहाली, पुरानी पेंशन योजना लागू करने तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (एलएनएमयू) को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा जा रहा है। उन्होंने मिथिलांचल में बाढ़ और सुखाड़ की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा क्षेत्र के जिलों का समग्र विकास सुनिश्चित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे वरीयता क्रम में क्रम संख्या-3 पर प्रथम वरीयता का वोट देकर भाकपा माले के उम्मीदवार को विजयी बनाएं। जनसंपर्क अभियान में भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला चुनाव प्रभारी सह आइसा जिला सचिव सुनील कुमार, लोकेश कुमार, मो० सदरे आलम, मो० जावेद, भाकपा माले के रंजीत राम, ब्रह्मदेव प्रसाद सिंह, शंकर महतो, इंकलाबी नौजवान सभा (इनौस) मो. एजाज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं: