- आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं को सीखना चाहिए हथियार चलाना : अरुणा राय
- डांडिया खेल रही बालिकाओं के बीच पहुंची दुर्गा वाहिनी की बहने
डांडिया के साथ डंडे चलाना भी सिखाएंगे
दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारी नीलू चौहान और अलका कुशवाहा की मांग पर श्रीमती राय ने कहा कि आगामी समय में बड़े स्तर पर गरबा प्रशिक्षण के जैसे ही बालिकाओं के लिए निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जिसमें बालिकाओं को तलवार भाला और बंदूक चलाना सिखाया जाएगा और बाक्सिंग जूडो कराटे सहित अन्य आत्मरक्षा के दावपेच सिखाए जाएंगे।
शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र विद्या भी जरूरी
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने कहा कि हमारे सभी देवी देवताओं के हाथों में शास्त्र भी है और शस्त्र भी है गरबा हमारी संस्कृति है और शस्त्र विद्या भी अपनी परंपरा रही है। बालिकाओं को गरबा नृत्य के साथ तलवार भाला बंदूक चलना भी सीखना चाहिए जिससे कि विकृत मनु स्थिति के लोगों का प्रतिकार कर सकें और अपने आप को सुरक्षित कर सकें।
राय परिवार का दुर्गा वाहिनी ने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के दौरान जहां बालिकाओं के द्वारा सामूहिक गरबा की प्रस्तुति दी गई तो वहीं दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भी सामूहिक तलवारबाजी की प्रस्तुति देकर वातावरण को शक्ति और भक्ति से भर दिया। क्रिसेंट गरबा महोत्सव आयोजित करने पर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने समाजसेवीका श्रीमती अरुणा राय,विधायक सुदेश राय का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें