सीहोर : ड्रोन कैमरे में कैद हुई डांडिया करते हुए तीन हजार बालिकाएं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

सीहोर : ड्रोन कैमरे में कैद हुई डांडिया करते हुए तीन हजार बालिकाएं

  • क्रिसेंट महोत्सव के लिए अंतिम चरण में चल रहा गरबा प्रशिक्षण 

Garba-mahotsav-sehore
सीहोर। ड्रोन कैमरे में काफी ऊपर से खुले आसमान के नीचे मैदान पर तीन हजार से अधिक महिलाएं और बालिकाएं सोमवार की शाम डांडिया करती हुई कैद  हो गई। आवासीय खेलकूद मैदान पर जारी क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच ने शहर में होने वाले सामूहिक डांडिया कार्यक्रमों के मामले में रिकॉर्ड कायम कर दिया है।  गरबा महोत्सव प्रशिक्षण कार्यक्रम की संयोजिका समाजसेवी का श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने बताया कि  रजिस्ट्रेशन बंद करने के बावजूद अनेक शहर के वरिष्ठ लोगों के फोन गरबा सीखने के लिए बालिकाओं के रजिस्ट्रेशन के कॉल लिए आ रहे हैं  लेकिन अब हम बालिकाओं की बढ़ती भीड़ को संभालने में असमर्थ हैं। वॉलिंटियर्स को पसीना आ रहा है और गरबा सीख रहे ट्रेनर भी परेशानी महसूस कर रहे हैं तो दूसरी ओर गरबा डांडिया सीख चुकी बालिकाएं बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: