सीहोर : राय परिवार ने निभाया जेन-जी बालिकाओं से किया वादा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

सीहोर : राय परिवार ने निभाया जेन-जी बालिकाओं से किया वादा

  • क्रिसेंट वॉटर पार्क में जमकर हुआ फन, डांस और एन्जॉय, गरबा महोत्सव की प्रतिभागियों के चेहरे खिले
  • पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय बोले, आगे भी ऐसे ही आयोजन करता रहेगा राय परिवार

Garba-mahotsav-sehore
सीहोर। अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच द्वारा आयोजित ऐतिहासिक क्रिसेंट गरबा महोत्सव का खुमार अभी उतरा भी नहीं था कि सीहोर की जेन-जी बालिकाओं को राय परिवार की ओर से एक और शानदार तोहफा मिल गया। गरबा महोत्सव के समापन पर राय परिवार के सबसे वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय द्वारा किया गया वादा अब हकीकत में बदल गया है। किए गए प्रामिस के मुताबिक राय परिवार ने प्रतिभागी बालिकाओं के लिए क्रिसेंट वॉटर पार्क में एक दिन का विशेष फ्री फन-डे आयोजित किया, जहां बालिकाओं ने वॉटर राइड्स, म्यूजिक और डांस के साथ जमकर मस्ती की। उल्लेखनीय है कि 5 हजार से अधिक बालिकाओं के सामूहिक गरबे से जब पूरा सीहोर गूंज उठा था, तब मंच से पूर्व नपाध्यक्ष राकेश राय ने सभी प्रतिभागियों के लिए वॉटर पार्क में एक दिन की फ्री एंट्री का ऐलान किया था। इसी वादे को पूरा करने के लिए समाजसेविका अरुणा सुदेश राय गरबा महोत्सव में भाग लेने वाली सैकड़ों बालिकाओं को साथ लेकर क्रिसेंट वॉटर पार्क पहुंचीं। पूरे दिन वॉटर पार्क में बालिकाओं के ठहाके, वॉटर स्पलैश, फन राइड्स और गानों पर डांस की धूम रही।


खूब पढ़ो, आगे बढ़ो और सीहोर का नाम रोशन करो

कार्यक्रम के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने जो प्रॉमिस अपनी बेटियों से किया था, उसे पूरा कर आज हमें अपार खुशी हो रही है। आप यहां बेफिक्र होकर खूब एन्जॉय करें। राय परिवार आपके हुनर को निखारने और आपकी खुशियों के लिए क्रिसेंट वॉटर पार्क में हमेशा इस तरह के आयोजन रखता रहेगा। हमारी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप खूब खुश रहें, मन लगाकर पढ़ाई करें और आगे बढ$कर अपने परिवार, समाज और पूरे सीहोर का नाम रोशन करें।


प्रतिभाओं को निखारने राय परिवार हर संभव प्रयास करेगा

इस दौरान समाजसेविका अरुणा राय ने भी बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी बेटियों की मेहनत और समर्पण का ही परिणाम है कि क्रिसेंट गरबा महोत्सव की गूंज केवल सीहोर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में सुनाई दी है। विधायक सुदेश राय और पूरा राय परिवार बालिकाओं तथा उभरती हुई प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास और सहयोग जारी रखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं: