नई दिल्ली । शिवसेना (उबाठा) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एक ऐसे ‘‘माफिया’’ हैं जिन्होंने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी नेताओं के लिए आयोजित चाय पार्टी के बाद यह दावा भी किया कि पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश को डरा- धमका कर रखा था, लेकिन अब डरने की बारी उनकी है। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ज्ञानेश कुमार एक ऐसा माफिया हैं, जिसने पूरे सिस्टम का अपराधीकरण कर दिया है।’’ राउत ने कहा, ‘‘राहुल गांधी जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और वोट के अधिकार की यह लड़ाई जारी रहेगी। हम सब मिलकर संविधान की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाते रहेंगे।’’
मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
दिल्ली : ज्ञानेश कुमार एक ‘माफिया’, सिस्टम का अपराधीकरण किया : संजय राउत
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें