मधुबनी, 29 अक्टूबर। जयनगर-दरभंगा सड़क मार्ग पर एनएच 527 बी पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन शुरू हो गया है। ये वाहन यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए उपयोग में लाये जाने वाले सभी आवश्यक संसाधनों से लैस है। इन वाहनों के माध्यम से राजमार्गों पर यातायात नियमों के अनुपालन व अपराध नियंत्रण के लिए कार्रवाई की जायेगी। सड़कों पर होनेवाले हादसों को रोकने के लिए सरकार ने अब पुख्ता इंतजाम कर लिया है। मालूम हो कि सबसे अधिक दुर्घटना वाले राजमार्ग पर अब अत्याधुनिक वाहनों से पेट्रोलिंग होगी। यह वाहन फोरडी स्पीड रडार और कैमरों से लैस होंगे जो ऑटोमैटिक चालान निर्गत कर सकेंगे। इसके साथ ही आपात स्थिति के लिए वाहन में गैस कटिंग मशीन, ट्रैफिक कोन, फोल्डेबल स्ट्रेचर आदि उपकरण भी होंगे। कैमरे और रडार से लैस वाहन पेट्रोल करेंगे। आने वाले समय मे नियमों का उल्लंघन करने पर इन वाहनों की मदद से ई-चालान भी काटा जाएगा। वहां पर तैनात पदाधिकारी ने बताया कि जयनगर दरभंगा सड़क मार्ग पर 17 अक्टूबर से हाईवे पेट्रोलिंग शुरू हो गई है. अभी 112 से यह कनेक्ट है वर्तमान यातायात व्यवस्था सुरक्षा एवं एक्सीडेंटल मामले को गंभीरता से देखना प्रथम कर्तव्य है आने वाले समय में इसमें बहुत सी सुविधाएं ऑनलाइन जुड़ेगी। पूरे जिला में पांच गाड़ियां काम कर रही है, जिसके तहत सकरी, झंझारपुर, लौकहा, सहारघाट एवं जयनगर सड़क मार्गों पर पेट्रोलिंग शुरू हो गया है।
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026
मधुबनी : जयनगर-दरभंगा एनएच 527 बी पर हाईवे पेट्रोलिंग वाहन शुरू
Tags
# बिहार
# मधुबनी
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
मधुबनी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें