- खादी महोत्सव-2026: स्वदेशी को ग्लोबल बनाने में जुटी नई पीढ़ी
केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए युवाओं से स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और उन्हें वैश्विक बाजार तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। 31 अक्टूबर तक चलने वाले इस महोत्सव में 12 राज्यों की 77 इकाइयां अपने उत्पादों के साथ शामिल हैं। यहां खादी वस्त्रों से लेकर रेडीमेड परिधान, हर्बल उत्पाद, मसाले, हस्तशिल्प और ग्रामोद्योग से जुड़े अनेक उत्पाद उपलब्ध हैं। ग्राहकों को खादी उत्पादों पर 20 प्रतिशत और ग्रामोद्योग उत्पादों पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दी जा रही है। महोत्सव की खास पहल ‘बात खादी की’ पॉडकास्ट है, जिसके जरिए युवाओं को खादी की विरासत, आधुनिक फैशन और उद्यमिता से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। गोयल के अनुसार, युवा डिजाइन, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स के माध्यम से खादी को नई पहचान दिला सकते हैं। खादी और ग्रामोद्योग क्षेत्र का वित्त वर्ष 2025-26 में कारोबार 1.87 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। अब लक्ष्य है कि परंपरा और आधुनिकता के संगम से स्वदेशी उत्पादों को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें