मुंबई : आधी रात को सिद्धार्थ आनंद की एक और पोस्ट ने बढ़ाई हलचल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

मुंबई : आधी रात को सिद्धार्थ आनंद की एक और पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

King-khan-fever-on-x
मुंबई (रजनीश के झा) । सिद्धार्थ आनंद ने एक बार फिर आधी रात को अपनी रहस्यमयी पोस्ट से इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। इससे पहले वह “इट्स” और “टाइम फॉर द वर्ल्ड” जैसे संकेत दे चुके हैं। अब उनकी नई पोस्ट में लिखे शब्द “टू सेलिब्रेट” ने लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। फिल्ममेकर की इस पोस्ट के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि आखिर आगे क्या होने वाला है। शाहरुख खान का जन्मदिन भी अब करीब है, ऐसे में ‘किंग’ से जुड़ी किसी बड़ी घोषणा की संभावना को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। क्या इस खास जश्न की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है?


’किंग’ का फीवर X पर छाया!

शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए X पर फिल्म के पोस्टर वाले 5 खास कस्टम आइकन्स लॉन्च किए गए हैं। ये कस्टम आइकन्स फिल्म और सुपरस्टार शाहरुख खान को समर्पित पांच हैशटैग्स पर लाइव हो गए हैं।

#KING #KINGMOVIE #SRK #SHAHRUKHKHAN #KINGSRK

कोई टिप्पणी नहीं: