गाजियाबाद (संवाददाता)। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस सभागार में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के 245 विद्यार्थी ब्रांड एम्बेसडर बनाये गये हैं। इनको कक्षा प्रतिनिधि, छात्र परिषद, संपादकीय मंडल, जेंडर चैंपियन एवं प्रीफेक्ट के दायित्व सौंपे गये। कार्यक्रम में बीबीए, बीकॉम, बीएड, बीसीए, डीएलएड, एचएसएस, एलएलबी तथा बीए एलएलबी पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। संस्थान की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने छात्र परिषद के नये सदस्यों को बैज प्रदान किए। विद्यार्थियों ने शपथ लेकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में विद्यार्थियों ने तीन आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां भी दीं। इस अवसर पर पिछले सत्र के छात्र परिषद सदस्यों को उनके योगदान एवं सेवाओं के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बीसीए अंतिम वर्ष की छात्रा अंशिका एवं छात्र कृष्ण ने किया।
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026
Home
उत्तर-प्रदेश
गाजियाबाद : मेवाड़ के 245 विद्यार्थी बने ब्रांड एम्बेसडर, अलंकरण समारोह में सौंपे गये दायित्व
गाजियाबाद : मेवाड़ के 245 विद्यार्थी बने ब्रांड एम्बेसडर, अलंकरण समारोह में सौंपे गये दायित्व
Tags
# उत्तर-प्रदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
उत्तर-प्रदेश
Labels:
उत्तर-प्रदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें