- शुगर फैक्ट्री चौराहे से रेलवे स्टेशन तक का मार्ग कहलाएगा श्री त्यागी बाबा मार्ग, शुगर फैक्ट्री चौराहे से लुनिया चौराहे तक होगा लव-कुश मार्ग, पुनरीक्षित बजट 2026-27 सहित विभिन्न विकास कार्यों पर हुई चर्चा
विकास कार्यों को लेकर परिषद में हुई चर्चा
नगर पालिका परिषद की बैठक में शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में आवश्यक निर्माण कार्यों, नागरिक सुविधाओं और विकास योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। सड़क एवं पुल निर्माण जैसे कार्यों को लेकर रखे गए प्रस्तावों का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना है। वहीं, पुनरीक्षित बजट 2026-27 के संबंध में चर्चा के माध्यम से नगर पालिका के आगामी वित्तीय कार्यों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विचार किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि नगर के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की प्राथमिकता है। परिषद की बैठक में शहर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई है। सभी 17 बिंदुओं का पारित होना इस बात को दर्शाता है कि परिषद शहर के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने आगे कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़क, पुल और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य नागरिकों के दैनिक जीवन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नगर पालिका का प्रयास है कि विकास कार्यों की योजना बनाकर उन्हें आगे बढ़ाया जाए और नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप शहर में सुविधाओं का विस्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि परिषद के सभी सदस्यों के सहयोग से नगर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।
पार्षदों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ सम्मेलन
परिषद सम्मेलन में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीएमओ सुधीर सिंह, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय कोहली सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें