मधुबनी : स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी सह क्विज प्रतियोगिता आयोजित - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

मधुबनी : स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी सह क्विज प्रतियोगिता आयोजित

Namami-gange-seminar-madhubani
मधुबनी, 30 अक्टूबर, (रजनीश के झा) । जिला गंगा समिति 'नमामि गंगे', मधुबनी के तत्वावधान में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वॉटसन मध्य विद्यालय, मधुबनी में छात्र-छात्राओं के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर संगोष्ठी सह क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जलस्रोतों के महत्व से संबंधित प्रश्नों के माध्यम से अपनी जानकारी और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आयुष ने प्रथम, प्रेम कुमार ने द्वितीय तथा विकास कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर डीपीओ नमामि गंगे आनंद अंकित ने कहा कि स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने में विद्यार्थियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना आवश्यक है। विद्यार्थी स्वयं स्वच्छता अपनाने के साथ अपने परिवार और समाज को भी इसके लिए प्रेरित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ नदियां, स्वच्छ जलस्रोत और स्वच्छ पर्यावरण एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि कल+2 वाटसन उच्च विद्यालय, मधुबनी में स्थानीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापक भारती कुमारी ने की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विशिष्ट शिक्षक एवं गंगा मित्र मनीष कर्ण ने किया। वहीं, प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सरस्वती विद्या निकेतन (+2 मनमोहन उच्च विद्यालय), रामपट्टी के नवाचारी शिक्षक एवं गंगा मित्र पवन कुमार ने निभाई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने, पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका मनीषा रानी,शबाना प्रवीण,नस्र कौशर आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं: