मुंबई : नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर” - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026

मुंबई : नाना पाटेकर को याद कर भावुक हुईं नायर्रा, बोलीं—“मेरे पहले को-एक्टर”

Nayara-remembar-nana-patekar
मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री नायर्रा एम. बनर्जी ने दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नायर्रा ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘कमाल धमाल मालामाल’ के दौरान नाना पाटेकर के साथ बिताए पलों की पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “आपकी कमी हमेशा महसूस होगी। मेरे पहले को-एक्टर।” नाना पाटेकर के साथ काम करना नायर्रा के शुरुआती फिल्मी सफर का बेहद खास हिस्सा रहा। ऐसे में उनकी यादें अभिनेत्री के लिए व्यक्तिगत तौर पर भी काफी मायने रखती हैं। नाना पाटेकर अपनी दमदार अदाकारी, प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस और कई यादगार किरदारों के लिए जाने जाते रहे हैं। नायर्रा की यह श्रद्धांजलि सिर्फ एक महान अभिनेता के प्रति सम्मान नहीं, बल्कि उनके साथ जुड़ी उन खूबसूरत यादों की झलक भी है, जिन्हें वह हमेशा अपने दिल में संजोकर रखेंगी। 

कोई टिप्पणी नहीं: