- भाजपा पर हमें नहीं है भरोसा आंदोलन करेगी ओबीसी महासभा : मीणा
- आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा ने आयोजित की पत्रकार वार्ता
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर ओबीसी महासभा मंत्रालय पहुंची थी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से चर्चा की गई लेकिन कोई भी सकारात्मक नतीजा नहीं निकला। मध्य प्रदेश सरकार की मंशा है कि ओबीसी महासभा 27% आरक्षण को लेकर कोई भी धरना प्रदर्शन आंदोलन नहीं करें। देश के सभी राज्यों में ओबीसी को 27% से अधिक आरक्षण प्राप्त है लेकिन मध्य प्रदेश में केवल 14% आरक्षण दिया जा रहा है। निराशाजनक बात यह है कि कोर्ट ओबीसी वर्ग के खिलाफ ही फैसला सुना रहा है। बीते 80 सालों से पिछडे वर्ग को लगातार गुमराह किया जा रहा है। अब ओबीसी महासभा चुप नहीं बैठेगा ओबीसी में 6000 से अधिक जातियां सम्मिलित है और मध्य प्रदेश में 52% ओबीसी वर्ग की आबादी है। संख्या भारी है इसके बाद भी आरक्षण में हिस्सेदारी नाम मात्र की है। भाजपा बीते 25 सालों से प्रदेश की सत्ता में है। कांग्रेस के कमलनाथ को छोड़कर 18 सालों से प्रदेश में ओबीसी का मुख्यमंत्री है लेकिन फिर भी ओबीसी वर्ग को न्याय नहीं मिला है। ओबीसी महासभा का आंदोलन अब किसी भी स्थिति में रुकेगा नहीं तहसील जिला संभाग और प्रदेश लेवल पर यह आंदोलन 28 तारीख से विभिन्न चरणों में शुरू किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें