सीहोर : ब्लाक स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में डीएसवायडब्ल्यू ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

सीहोर : ब्लाक स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में डीएसवायडब्ल्यू ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया

  • सीनियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर बैठक आज

Sehore-football
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर आगामी दिनों में होने वाली जिला स्तरीय सीनियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता को लेकर सोमवार को दोपहर 3 बजे मैदान पर स्थित स्टेडियम में जिला फुटबाल एसोसिएशन की एक बैठक का आयोजन एसोसिएशन के सचिव आनंद उपाध्याय की अध्यक्षता में किया जाएगा। इस मौके पर कोच एवं पदाधिकारी शामिल रहेंगे। वहीं यहां पर जारी ब्लाक स्तरीय जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के एक तरफा मुकाबले में डीएसवायडब्ल्यू ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया। सोमवार की शाम को जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता के अंतर्गत डीएसवायडब्ल्यू ने सीहोर बाइज को 2-0 से हराया, इस मैच में दोनों ही टीम हाफ तक 0-0 की बराबरी पर थी, लेकिन डीएसवायडब्ल्यू की ओर से अग्रिम और कुशाल ने 1-1 गोल करते हुए अपनी टीम को 2-0 से एक तरफा जीत दिलाई।


नवंबर में कराई जाएगी सीनियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि नवंबर को शहर के चर्च मैदान पर होने वाली सीनियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता में जिले की 10 टीम को शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिता की रूपरेखा को तय करने के लिए सोमवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी सीनियर खिलाड़ियों और पदाधिकारियों से दोपहर 3 बजे मैदान पर पहुंचने की अपील की। 

कोई टिप्पणी नहीं: