दिल्ली : पीएम मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे होने पर दिल्ली के मंदिर में पूजा-अर्चना की - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 7 अक्टूबर 2026

दिल्ली : पीएम मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे होने पर दिल्ली के मंदिर में पूजा-अर्चना की

Pm-modi-25-years
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे होने के अवसर पर बुधवार को यहां श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की और पूरी निष्ठा के साथ देश की सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया। मोदी सात अक्टूबर, 2001 से लगातार सरकार के प्रमुख के तौर पर सेवा कर रहे हैं। पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर तीन कार्यकाल और उसके बाद तीन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज नयी दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की। भगवान श्री गणेश से देशभर के अपने परिवारजनों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने ‘विघ्नहर्ता’ भगवान गणेश से प्रार्थना की कि उनकी कृपा से सबका कल्याण हो और देश निरंतर प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नयी दिल्ली के सरोजिनी नगर स्थित श्री विनायका मंदिर में पूजा-अर्चना कर निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर जनसेवा के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देश की पूरी निष्ठा के साथ सेवा करने का अपना संकल्प दोहराया।

कोई टिप्पणी नहीं: