नालंदा : प्रशांत किशोर ने बच्चों की शिक्षा-रोजगार, शिक्षक अपने सम्मान- वेतनमान के लिए - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 18 अक्टूबर 2026

नालंदा : प्रशांत किशोर ने बच्चों की शिक्षा-रोजगार, शिक्षक अपने सम्मान- वेतनमान के लिए

Prashant-kishore-nalanda-mlcelection
नालंदा, 17 अक्टूबर (रजनीश के झा) । प्रशांत किशोर MLC चुनाव के स्नातक संवाद में नालंदा पहुंचे, बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठ अपने और अपने बच्चों की शिक्षा-रोजगार, शिक्षक अपने सम्मान- वेतनमान के लिए वोट दीजिए; अब लोगों को तय करना है कि सम्राट चौधरी की बेलगाम व्यवस्था में रहना है या उस पर अंकुश-लगाम लगाना है। प्रशांत किशोर ने सम्राट चौधरी को लेकर वायरल हो अधूरे बयान पर कही बड़ी बात, बोले- हमारी बात को घुमाइए मत, रोज कह रहा हूं कि सम्राट चौधरी अनपढ़ हैं, 7वीं फेल हैं और 7 लोगों की हत्या के आरोप में जेल काटकर आए हैं, अगर थाने में MLA-MP तय करने लगें कि कौन आरोपी है और उसे गोली मार दी जाए, तो उस हिसाब से सम्राट चौधरी भी अपराधी हो जाएंगे, अगर हमने गलत कहा है, तो सम्राट चौधरी की सरकार है, केस कर दे, हम यहीं हैं। प्रशांत किशोर ने जन सुराज के भ्रामक प्रचार पर का दिया जवाब, बोले- दानिश इकबाल भाजपा के मीडिया प्रभारी हैं, भाजपा का मीडिया प्रभारी जन सुराज की तारीफ करेगा? देश में भाजपा से ज्यादा पैसा किसके पास है? सरकार तुम्हारी, दिल्ली में शासन तुम्हारा, सारे उद्योगपति तुम्हारे और पैसा जन सुराज बांट रहा है? वायरल वीडियो में कितनी सच्चाई है, आप लोग खुद जांच लीजिए।

कोई टिप्पणी नहीं: