दिल्ली : ‘डबल इंजन’ सरकार बताये उसने 17 वर्षों में क्या किया : राहुल गांधी ने बिहार बाढ़ पर कहा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

दिल्ली : ‘डबल इंजन’ सरकार बताये उसने 17 वर्षों में क्या किया : राहुल गांधी ने बिहार बाढ़ पर कहा

Rahul-gandhi-ask-government-on-bihar-flood
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार में बाढ़ को लेकर रविवार को भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि उसकी ‘डबल इंजन’ सरकार को बताना चाहिए कि हर साल आने वाली इस त्रासदी से निपटने के लिए उसने पिछले 17 वर्षों में क्या किया है और जमीनी स्तर पर वास्तव में क्या बदलाव आया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, बल्कि इस समस्या का स्थायी समाधान चाहिए। गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बिहार में बाढ़ फिर कहर बनकर टूटी है। लाखों लोग प्रभावित हैं, सैकड़ों गांव डूबे हुए हैं। कई लोगों की मौत और लापता होने की खबर है। जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सबसे दुखद बात यह है कि बिहार में यह संकट नया नहीं है। हर साल बाढ़ आती है, मौतें होती हैं, परिवार उजड़ते हैं और लोग पलायन करते हैं।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार बताए - पिछले 17 साल में इस सालाना त्रासदी से निपटने के लिए क्या किया? जमीन पर क्या बदला? बिहार के लोगों को हर साल राहत और आश्वासन नहीं, स्थायी समाधान चाहिए।’’

कोई टिप्पणी नहीं: