- सुव्यवस्थित गरबा मंडप के नीचे बालिकाओं ने दी मनमोहक प्रस्तुति
- बालिकाओं को राय परिवार ने आमंत्रित कर दिए अनेक पुरस्कार
- आज प्रतिभागी बालिकाओं के साथ गरबा खेलेंगे सेलिब्रिटी रश्मि देसाई
परिवार के साथ डांडिया का आनंद
हजारों श्रद्धालुओं की विशेष उपस्थिति में पारिवारिक वातावरण में पारंपरिक रूप से श्रृंगारित आदिशक्ति रूपा हजारों बालिकाओं ने किया अद्भुत गरबा की सामूहिक प्रस्तुति देकर सबका मन जीत लिया। गरबा पांडाल में जय कारा माता शेरावाली दा बोल सांचे दरबार की जय के जयकारे गूंजते रहे।
शक्ति की भक्ति के लिए गरबा
क्रिसेंट गरबा महोत्सव की संयोजिका समाजसेवीका अरुणा सुदेश राय की विशेष उपस्थिति में माता रानी की पांच हजार भक्त बालिकाओं ने डांडिया खेल कर अष्टभुजा धारी देवी माता दुर्गा की आराधना की। आवासीय खेलकूद मैदान पर ऐसा लग रहा था जैसे आदिशक्ति जगदंबा महारानी स्वयं बालिकाओं के रूप में धरती पर उतरकर नवरात्र मना रही है। कार्यक्रम में अनेक बालिकाएं विभिन्न आकर्षक रूपों में भी दिखाई दी ।
राय परिवार ने किया अभिनंदन
विधायक सुदेश राय वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय और राय परिवार सदस्यों ने गरबा महोत्सव में शहर सहित ग्रामीण अंचलो से पहुंचे नागरिकों माता बहनों युवाओं बच्चों बुजुर्गों का अभिवादन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माता रानी की विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। गिफ्ट मिलने के बाद बालिकाएं प्रसन्न दिखाई दी। महोत्सव देर रात तक जारी रहा। विशिष्ट अतिथियों ने पहुंचकर गरबा महोत्सव मैं शामिल हो रही बालिकाओं को आशीर्वाद दिया।
अटल अस्पताल ने लगाया शिविर
अटल हॉस्पिटल जहां गंभीर अवस्था में पहुंचे मरीज को विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है वही सामाजिक सरोकार भी तत्परता के साथ निभा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से तत्काल आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने के मामले में विख्यात हो रहे अटल हॉस्पिटल के द्वारा भोपाल नाका स्थित आवासीय खेलकूद मैदान पर आयोजित हो रहे क्रिसेंट गरबा महोत्सव में प्रतिभागी बालिकाओं महिलाओं और श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन इमरजेंसी मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें