मधुबनी : वाहन चेकिंग में 9.2 Kg गांजा एवं स्कार्पियो के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

मधुबनी : वाहन चेकिंग में 9.2 Kg गांजा एवं स्कार्पियो के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

Three-arrest-madhubani
मधुबनी, 06 अक्टूबर (रजनीश के झा) । वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से मधुबनी पुलिस द्वारा लगातार सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी क्रम में दिनांक-05.10.26 की संध्या समय करीब 18:45 बजे राजनगर थाना अंतर्गत रॉटी टी०ओ०पी० में पदस्थापित पु०अ०नि० सर्वी कुमार पुलिस टीम के साथ गौसनगर कब्रिस्तान के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान भगवतीपुर की तरफ से आ रही एक काले रंग का स्कार्पियों गाड़ी का चालक पुलिस को वाहन चेकिंग करते देख कर काफी तेजी से गौसनगर की तरफ भागने लगा। तत्पश्चात् पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन का पीछा किया गया तो गाड़ी का चालक स्कार्पियों को लेकर गौसनगर गाँव में मो० बारीक के घर में प्रवेश कर गया। तदोपरांत पुलिस बल द्वारा उक्त स्कार्पियों को घेराबंद कर अपने कब्जे में लिया गया। गाड़ी के अंदर तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। तीनों व्यक्तियों से नाम/पता पूछने पर वे अपना अपना नाम 01. विनोद कामत 02. मो0 मेहबुब एवं 03. रंजीत कुमार बताये। उक्त स्कार्पियों वाहन एवं तीनों व्यक्तियों का विधिवत तलाशी लेने पर स्कॉर्पिया के बीच वाली सीट से 07 पॉकेट गाँजा, तीन एण्ड्रायड मोबाईल एवं नगद-5250/- रू0 बरामद हुआ। बरामद गाँजा के संबंध में पूछताछ करने पर विनोद कामत के द्वारा बताया गया कि वह नेपाल कमलपुर के सिकेन्द्र यादव से गाँजा लाकर गौसनगर के मो० बारीक एवं मो० महबूब को देता है। इसके पहले भी वह मो० बारीक एवं मो० महबूब को गाँजा लाकर दिया है। पकड़ाये व्यक्तियों के निशानदेही पर मो० बारीक के घर के गोईठा (उपला) वाले दालान में जमीन के अंदर गढ्‌ढा खोदकर एवं छिपा कर रखा कुल-03 पॉकेट गाँजा बरामद हुआ। बरामद सभी गाँजा का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराने पर कुल वजन-09.200 किलाग्राम हुआ। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जब्त कर गिरफ्तार सभी अभियुक्त को थाना लाया गया। इस संदर्भ में राजनगर थाना कांड सं0-488/26, दिनांक-05.10.26 धारा-20 (बी) (2) (बी)/22 (बी) NDPS एक्ट दर्ज कर गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: