मुंबई : 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

मुंबई : 'हार्ट कंट्रोलर’ से उर्वशी रौतेला का संगीत की दुनिया में नया दांव!

Urwashi-rautela
मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अब इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक (EDM) की दुनिया में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। अपने रिकॉर्ड Heart Controller के जरिए वह फुल-लेंथ EDM रचना में लीड वोकलिस्ट के रूप में सामने आई हैं। इस प्रोजेक्ट को बॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक संगीत के संगम की दिशा में एक खास पहल माना जा रहा है। उर्वशी के मुताबिक, EDM के प्रति उनका आकर्षण लंबे समय से रहा है और वह इस शैली में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं। उन्होंने बताया कि गीत में ‘उर्वशी’ और ‘रौतेला’ नाम को भारतीय संस्कृति, परंपरा और अपनी पहचान से जोड़ने का प्रयास किया गया है। इस रिकॉर्ड के निर्माण में Oriental House और हॉलीवुड के प्रोड्यूसर्स Asln और Timor Jana का भी सहयोग रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: