नई दिल्ली : ‘‘चुनाव चोरी करने’’ के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल करते हैं प्रधानमंत्री : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026

नई दिल्ली : ‘‘चुनाव चोरी करने’’ के लिए ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल करते हैं प्रधानमंत्री : राहुल गांधी

Rahul-gandhi-blame-cec
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल ‘‘चुनाव चोरी करने’’ के लिए करते हैं।  गांधी ने 'इंडिया' गठबंधन की बैठक के बाद ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सीईसी ज्ञानेश कुमार ही ऐसे एकमात्र भारतीय क्यों हैं जिन्हें आजीवन पूर्ण कानूनी सुरक्षा प्राप्त है?’’ इसके बाद उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी उनका इस्तेमाल चुनाव चोरी के लिए करते हैं।’’ गांधी का यह आरोप मुख्य निर्वाचन आयुक्त और अन्य निर्वाचन आयुक्तों को कानूनी संरक्षण देने वाले 2023 के कानून की पृष्ठभूमि में लगाया है।इस कानून की धारा 16 के तहत किसी मौजूदा या पूर्व सीईसी अथवा निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ उसके आधिकारिक कर्तव्य का निर्वहन करते हुए किए गए किसी कार्य, बात या अभिव्यक्ति के संबंध में दीवानी या आपराधिक कार्यवाही अदालत में शुरू या जारी नहीं की जा सकती।

कोई टिप्पणी नहीं: