यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जेलेंस्की ने नहीं किए पर्याप्त प्रयास : ट्रंप - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 11 अक्टूबर 2026

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, रूस के साथ युद्ध खत्म करने के लिए जेलेंस्की ने नहीं किए पर्याप्त प्रयास : ट्रंप

ukraine-change-president-trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनने का समय आ गया है क्योंकि वर्तमान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के साथ अपने देश के युद्ध को समाप्त करने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए हैं। इसके साथ ही ट्रंप ने अमेरिका में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए भी जेलेंस्की को दोषी ठहराना। ट्रंप ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस से डीज़ल खरीदने का समझौता किया था ताकि अमेरिका में मध्यावधि चुनावों से पहले ईंधन की ऊंची कीमतों पर काबू पाया जा सके। उन्होंने अपने देश में डीजल की ऊंची कीमतों के लिए ईरान में अमेरिकी नेतृत्व वाले युद्ध के बदले यूक्रेन को दोषी ठहराने की कोशिश की। ट्रंप ने कहा, "वह दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी करना चाहते हैं। वह डीजल ईंधन के ज़रिए हमारे किसानों और पशुपालकों के लिए परेशानी पैदा करना चाहते हैं।" ट्रंप ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘मेरा सुझाव है कि वे (यूक्रेन के लोग) एक ऐसा नया नेता चुनें जो कोई समझौता कर सके। कुछ कारणों से वह (जेलेंस्की) ऐसा कभी नहीं करते।’’ ट्रंप ने यह दावा भी किया कि यदि वह 2022 में अमेरिका के राष्ट्रपति होते, तो यह युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता। उन्होंने कहा, ‘‘यूक्रेन और रूस के बीच यह युद्ध शुरू होने का कोई कारण नहीं था। यह अक्षमता के कारण शुरू हुआ।’’ जेलेंस्की पर निशाना साधते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने (जेलेंस्की ने) अपने देश का 30 प्रतिशत हिस्सा गंवा दिया है और दोनों पक्षों को मिलाकर 10 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा लाखों लोग मारे गए हैं। ट्रंप ने कहा, ‘‘यह एक ऐसा युद्ध है जो कभी शुरू ही नहीं होना चाहिए था। और मुझे लगता है कि अब समय आ गया है जब यूक्रेन को एक नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए।’’

कोई टिप्पणी नहीं: