दिल्ली : रियासतों में बंटे देश को सरदार पटेल ने एक सूत्र में पिरोया : अमित शाह - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

दिल्ली : रियासतों में बंटे देश को सरदार पटेल ने एक सूत्र में पिरोया : अमित शाह

amit-shah-remembar-patel
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी, साथ ही, अखिल भारतीय सेवाओं की आधारशिला रखकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ आधार दिया। सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर शाह ने देश के पहले गृह मंत्री को 'आधुनिक भारत का शिल्पकार और राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का प्रतीक' बताया। सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। शाह ने कहा, "हम सरदार साहब को कोटि-कोटि नमन करते हैं और राष्ट्रीय एकता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।" उन्होंने कहा, "अपने अदम्य साहस और दूरदर्शिता से सरदार साहब ने रियासतों में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोकर मजबूत भारत की नींव रखी। साथ ही, अखिल भारतीय सेवाओं की आधारशिला रखकर देश की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ आधार प्रदान किया।" शाह ने कहा कि खेड़ा और बारडोली सत्याग्रह के माध्यम से किसानों के अधिकारों के लिए सरदार पटेल का संघर्ष जनसेवा और नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने वाले सरदार साहब का त्याग, समर्पण और राष्ट्रप्रेम हर एक देशवासी को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के निर्माण की दिशा में प्रेरित करता रहेगा।’’

कोई टिप्पणी नहीं: