दिल्ली : एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

दिल्ली : एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वायुसेना प्रमुख का पदभार संभाला

Air-chief-marshal-take-charge
नई दिल्ली। एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने शनिवार को भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया। दीक्षित को 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर 3,500 घंटे से ज्यादा उड़ान भरने का अनुभव है और वह एक कुशल लड़ाकू विमान पायलट हैं। दीक्षित ने एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का स्थान लिया, जो 43 साल के शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हो गए। कार्यभार सौंपने से पहले एयर चीफ मार्शल सिंह को रेस कोर्स वायुसेना स्टेशन पर औपचारिक ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। रणनीतिक योजना के लिए पहचाने जाने वाले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अहम भूमिका निभाने वाले एयर चीफ मार्शल दीक्षित इससे पहले वायुसेना के उप प्रमुख के पद पर कार्यरत थे। चार दशक के अपने करियर में एयर चीफ मार्शल दीक्षित ने कमान, स्टाफ और प्रशिक्षण से जुड़े कई पदों पर सेवाएं दी हैं। नौ दिसंबर 1966 को जन्मे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को छह दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना की लड़ाकू विमान शाखा में शामिल किया गया था। भाषा शफीक सुरेशसुरेश

कोई टिप्पणी नहीं: