उन्होंने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि सीमा पार व्यापार बहाल होने से दोनों ओर फंसे व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को तत्काल राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि आपूर्ति शृंखला बहाल होने से देशभर में एलपीजी की कमी दूर करने और पाकिस्तान में ऊर्जा तथा खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। सीमा खोलने का यह फैसला इस सप्ताह की शुरुआत में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की ईरान यात्रा के कुछ दिनों बाद किया गया है। इस यात्रा के दौरान उन्होंने ईरानी नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी। पाकिस्तान के वाणिज्य मंत्रालय ने 17 अक्टूबर को सीमा बंद कर सीमा पार आवाजाही रोक दी थी। मंत्रालय ने हालांकि इस फैसले का कोई कारण नहीं बताया था, लेकिन माना जा रहा था कि यह कदम सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण उठाया गया था।
पाकिस्तान ने द्विपक्षीय व्यापार और सीमा पार आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए ईरान से सटा एक प्रमुख सीमा मार्ग खोल दिया है। सीमा के एक सप्ताह तक मार्ग बंद रहने के कारण मालवाहक वाहन फंसे हुए थे, आपूर्ति बाधित हो गई थी और सर्दियों की शुरुआत से पहले एलपीजी की कमी की आशंका बढ़ गई थी। दैनिक समाचार पत्र ‘डॉन’ की खबर के अनुसार, बलूचिस्तान प्रांत के ग्वादर जिले में गब्द-रिमदान सीमा मार्ग पर शनिवार को व्यापारिक गतिविधियां फिर शुरू हो गईं और सीमा अधिकारियों ने 16 अक्टूबर या उससे पहले की तारीख के माल भेजने संबंधी दस्तावेजों के साथ आने वाली वाणिज्यिक खेपों को सीमा पार करने की अनुमति दी है। ग्वादर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मीर नवीद जान कलमाती ने पुष्टि की कि ‘गेट 250’ के नाम से भी जाने जाने वाले इस सीमा मार्ग को फिर से खोल दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘पाकिस्तान ने गब्द-रिमदान में ईरान के साथ अपनी सीमा खोल दी है और सामान से लदे ट्रकों तथा अन्य वाहनों को दोनों देशों के बीच आवाजाही की अनुमति दे दी है।’’

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें