दिल्ली : विधानसभा विधानमंडलों के लिए समान नियमों पर पीठासीन अधिकारियों की बैठक आयोजित करेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 25 अक्टूबर 2026

दिल्ली : विधानसभा विधानमंडलों के लिए समान नियमों पर पीठासीन अधिकारियों की बैठक आयोजित करेगी

delhi-vidhansabha
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा देश भर के विधानमंडलों के लिए ‘प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमों का एक समान मॉडल’ तैयार करने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित पीठासीन अधिकारियों की समिति की बैठक आयोजित करेगी। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को यह जानकारी दी। यह बैठक 27 अक्टूबर को होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, नगालैंड, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और दिल्ली की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी व प्रतिनिधि भाग लेंगे। दिल्ली विधानसभा सचिवालय के एक बयान के अनुसार, समिति प्रस्तावित समान मॉडल नियमों के लिए सिफारिशें शामिल करने वाली एक प्रारूप रिपोर्ट पर विचार-विमर्श करेगी। बयान में कहा गया है कि चर्चा का मुख्य ध्यान सिफारिशों की समीक्षा करने, आगे विचार की आवश्यकता वाले मुद्दों के समाधान निकालने और विधानमंडलों के लिए एक साझा प्रकियात्मक ढांचा तैयार करने पर सहमति बनाने पर रहेगा। विचार-विमर्श के परिणामों के आधार पर प्रारूप रिपोर्ट पर विचार किए जाने और इसे स्वीकार किए जाने की संभावना है। सचिवालय ने कहा कि यह बैठक प्रस्तावित मॉडल नियमों को अंतिम रूप देने और उपयुक्त संस्थागत प्रक्रिया के माध्यम से सिफारिशों को आगे बढ़ाने की दिशा में अगले कदम तय करने में भी मदद करेगी। गुप्ता ने कहा कि यह बैठक कार्यप्रणाली के तरीकों और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने के लिए विधायी संस्थानों के बीच परामर्श और तालमेल का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं: