नई दिल्ली, 26 अक्टूबर। भारतीय रेलवे ने रेल यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाते हुए एक अहम कदम उठाया है। अब तक केवल आईआरसीटीसी (IRCTC) से ऑनलाइन ई-टिकट बुक करने वाले यात्रियों को मिलने वाली वैकल्पिक दुर्घटना बीमा की सुविधा अब पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) यानी रेलवे आरक्षण काउंटरों से टिकट बुक कराने वाले यात्रियों को भी मिलेगी। कोर्ट के आदेश के बाद रेलवे ने इस सुविधा को लागू करने की पूरी तैयारी कर ली है, जो मंगलवार यानी 27 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगी। इस वैकल्पिक बीमा सुविधा के तहत यात्रियों को महज 45 पैसे के प्रीमियम में 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा। बीमा पॉलिसी के प्रावधानों के अनुसार, ट्रेन दुर्घटना में यात्री की मृत्यु या स्थायी पूर्ण दिव्यांगता होने पर 10 लाख रुपये तक का मुआवजा मिलता है।
सोमवार, 26 अक्टूबर 2026
दिल्ली : रेल यात्रियों की सुरक्षा को बढ़ाते हुए भारतीय रेल का अहम कदम
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें