नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को चार महीने के लिए घर लौटने की अनुमति क्यों दी गई, जबकि सरकार ने पिछले महीने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ हुए प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और गिरफ्तार करने में कोई हिचक नहीं दिखाई।वैनडाइक भारत के खिलाफ आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश का आरोपी है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह उल्लेखनीय है कि उनका मामला मई में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की भारत यात्रा के दौरान उठाया गया था। विदेश मंत्री इस सप्ताह फिर भारत की यात्रा पर थे।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों की साजिश के आरोपी एक विदेशी नागरिक को ऐसी राहत क्यों दी गई, जबकि सरकार ने पिछले महीने हुए ‘वोट चोरी’ विरोध प्रदर्शनों के दौरान युवा कार्यकर्ताओं और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और गिरफ्तार करने में कोई हिचक नहीं दिखाई।
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
दिल्ली : वैनडाइक को चार महीने के लिए घर लौटने की अनुमति पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Tags
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें