दिल्ली : संसद, न्यायपालिका का अपमान कर रही कांग्रेस : जद (यू) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

दिल्ली : संसद, न्यायपालिका का अपमान कर रही कांग्रेस : जद (यू)

jdu-attack-congress
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ ‘जन महाभियोग’ आयोजित करने के फैसले को लेकर बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल संसद और न्यायपालिका का अपमान कर रहा है। जद(यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने से बातचीत में कहा कि यह कदम कांग्रेस की ‘‘हताशा और घबराहट’’ को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह संसद और देश की सर्वोच्च न्यायपालिका का अपमान है।’’ प्रसाद की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने इस सप्ताह के अंत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आधिकारिक आवास पर सीईसी कुमार का प्रस्तावित ‘जन महाभियोग’ आयोजित करने का फैसला किया है। कांग्रेस ने कहा है कि अशोक होटल और रामलीला मैदान में इस कार्यक्रम के आयोजन की उसकी कोशिशों को कथित तौर पर अनुमति नहीं मिलने के बाद यह फैसला किया गया। प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस ने सीईसी के खिलाफ महाभियोग की मांग वाला नोटिस लोकसभा अध्यक्ष को सौंपा है, जबकि सीईसी और निर्वाचन आयोग के कामकाज से संबंधित उसकी याचिका उच्चतम न्यायालय में भी लंबित है। उनका कहना है, ‘‘एक तरफ उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को महाभियोग का नोटिस दिया है। दूसरी तरफ सीईसी और निर्वाचन आयोग के कामकाज से जुड़ी उनकी याचिका उच्चतम न्यायालय में लंबित है।’’ प्रसाद ने कहा, ‘‘अब सड़कों से मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने की यह कोशिश हताशा और घबराहट को दर्शाती है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस असहमति और अराजकता के बीच की महीन रेखा को पार कर रही है।’’

कोई टिप्पणी नहीं: