दिल्ली : भूरी निकर, सफेद कमीज पहनने वाले पुरुष सबसे बड़े ‘खतरे का संकेत’ : राहुल गांधी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

दिल्ली : भूरी निकर, सफेद कमीज पहनने वाले पुरुष सबसे बड़े ‘खतरे का संकेत’ : राहुल गांधी

rahul-gandhi-attack-rss
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत में सबसे बड़े ‘‘खतरे का संकेत’’ ऐसे पुरुष हैं, जो भूरी निकर और सफेद कमीज पहनते हैं तथा खुद को महिलाओं से श्रेष्ठ समझते हैं। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे पूछा गया था, ‘‘आज भारत में सबसे बड़े खतरे का संकेत क्या है?’’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने जवाब दिया, ‘‘सबसे बड़े खतरे का संकेत वे पुरुष हैं जो भूरी निकर पहनते हैं, सफेद कमीज पहनते हैं और सोचते हैं कि वे महिलाओं से श्रेष्ठ हैं। यही सबसे बड़े खतरे का संकेत है।’’ गांधी ने अपनी टिप्पणी में आरएसएस का नाम नहीं लिया, लेकिन ‘भूरी निकर और सफेद कमीज’ का उल्लेख कर उन्होंने संगठन पर परोक्ष रूप से निशाना साधा। उनके इस दावे पर आरएसएस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

कोई टिप्पणी नहीं: