नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में एक स्कूल के परिसर में 12वीं कक्षा की 18 वर्षीय छात्रा का जला हुआ शव मिला है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को स्कूल में आग लगने की सूचना पीसीआर के जरिए मिली थी, जिसके बाद कृष्णा नगर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां उन्हें छात्रा का शव मिला। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान घटनास्थल और छात्रा के स्कूल बैग से कुछ सामान बरामद किया गया। घटनास्थल का निरीक्षण करने और सबूत जुटाने के लिए अपराध शाखा की टीम को बुलाया गया। पुलिस ने कहा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है।
शनिवार, 24 अक्टूबर 2026
दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में स्कूल परिसर में 12वीं कक्षा की छात्रा का जला हुआ शव मिला
Tags
# अपराध
# देश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें