मुंबई : खाना बनाना भी संगीत तैयार करने जैसा : संगीतकार शंकर महादेवन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

मुंबई : खाना बनाना भी संगीत तैयार करने जैसा : संगीतकार शंकर महादेवन

shankar-mahadevan
मुंबई । तीन दशक से अधिक समय से हिट धुनें देने वाले मशहूर संगीतकार शंकर महादेवन अब रेस्तरां कारोबार में भी उतर गए हैं। अपने हुनर में एक नया आयाम जोड़ने वाले महादेवन ने लजीज पकवान तैयार करने को संगीत तैयार करने जैसा ही बताया है। महादेवन अपनी शाकाहारी दक्षिण भारतीय रेस्तरां-कैफे श्रृंखला ‘मालगुडी’ के दो नए आउटलेट खोलने के लिए हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी आए थे। ये आउटलेट राजौरी गार्डन और गुरुग्राम में खोले गए हैं। एक साक्षात्कार में उन्होंने कलाकारों के जीवन में भोजन की अहम भूमिका के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि चाहे भोजन हो या संगीत, आखिरकार सब कुछ लोगों से मिलने वाली सराहना पर निर्भर करता है, जो रचनात्मक प्रयास को सार्थक बनाती है। महादेवन ने कहा, “ज्यादातर संगीतकार खाने के शौकीन होते हैं। खाना बनाना संगीत तैयार करने जैसा ही है। दोनों के लिए जुनून की जरूरत होती है। अगर मैं कोई गाना बाजार में पेश करूं और उस पर कोई प्रतिक्रिया न मिले, तो मैं सोचूंगा कि उसे बनाने का क्या मतलब था। यही बात खाने पर भी लागू होती है।” इस व्यवसाय की शुरुआत अगस्त 2015 में मुंबई में उनके पहले आउटलेट के साथ हुई थी। एक साल से भी कम समय में मालगुडी के आउटलेट की संख्या बढ़कर 10 हो गई थी, जिनमें अबू धाबी और दुबई के आउटलेट भी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: