पाकिस्तान : प्रांत में आपातकाल के बावजूद इमरान खान की पार्टी ने अफरीदी को मुख्यमंत्री बनाए रखा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

पाकिस्तान : प्रांत में आपातकाल के बावजूद इमरान खान की पार्टी ने अफरीदी को मुख्यमंत्री बनाए रखा

sohail-afridi-pakistan
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने बृहस्पतिवार को एक अधिसूचना जारी कर सोहेल अफरीदी को खैबर पख्तूनख्वा का मुख्यमंत्री बनाए रखने की घोषणा करते हुए कहा कि वह पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष के समर्थन से इस पद पर बने रहेंगे। यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को प्रांत में आपातकाल और गवर्नर शासन लागू कर दिया था और अफरीदी को पद से हटा दिया था।


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के केंद्रीय सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अफरीदी मुख्यमंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करना जारी रखेंगे। इसमें पार्टी के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, सांसदों और पार्टी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे कोई बैठक न करें, कोई एजेंडा पेश न करें, मुख्यमंत्री के नामांकन या उन्हें बदलने के बारे में कोई चर्चा शुरू न करें, और न ही किसी वैकल्पिक उम्मीदवार पर विचार करें। अधिसूचना में कहा गया है कि केवल पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष खान के पास ही इस पद के लिए किसी वैकल्पिक उम्मीदवार को नामित करने या फैसले को बदलने का अधिकार है। इसमें कहा गया है कि इस मामले पर खान के फैसले अंतिम होंगे और पार्टी के सभी सदस्यों को मानने होंगे। संघीय सरकार ने इस महीने की शुरुआत में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के तहत पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नीत प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया था। सुरक्षा स्थिति और आतंकवाद-रोधी नीति को लेकर केंद्र और प्रांतीय सरकारों के बीच बढ़ते तनाव के बाद राष्ट्रपति जरदारी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाह पर इस कदम को मंजूरी दी।

कोई टिप्पणी नहीं: