मुंबई : गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026

मुंबई : गोलीबारी की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आईं

tigar-shroff-attacked
मुंबई । अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के बाद उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिनमें उनके शरीर पर पट्टियां बंधी नजर आ रही हैं। रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अज्ञात हमलावरों ने श्रॉफ की कार पर गोलीबारी की थी। इस घटना में अभिनेता सुरक्षित बच गए, जबकि उनके चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पोस्ट में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हमले की जिम्मेदारी ली है, लेकिन पुलिस ने अभी तक पोस्ट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं की है। इंटरनेट पर आईं तस्वीरों में श्रॉफ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। शिंदे हमले के बाद अभिनेता से मिलने उनके आवास पर पहुंचे थे। इन तस्वीरों में श्रॉफ की छाती, दाहिनी बांह और कंधे पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। श्रॉफ की मां और फिल्म निर्माता आयशा श्रॉफ भी तस्वीरों में नजर आईं। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई पुलिस ने गोलीबारी की घटना के सिलसिले में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। इस बीच, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभिनेता पर गोलीबारी के मामले में तीन संदिग्धों को सोमवार को राजस्थान के कोटा में मुंबई से आ रही एक ट्रेन से हिरासत में लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं: