यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने सोमवार को दक्षिणी यूक्रेन में एक सहायता वितरण केंद्र और पास के एक आश्रय स्थल पर बमबारी की, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र के कोमिशुवाखा गांव में एक इलाके को निशाना बनाकर 10 बम गिराए गए। इस हमले में एक स्कूल भवन को निशाना बनाया गया, जिसका उपयोग राहत सामग्री के वितरण के लिए किया जा रहा था, और पास में स्थित एक आश्रय स्थल भी इसकी चपेट में आ गया। यह हमला पास के खेरसॉन क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर लागू युद्धविराम के समाप्त होने के ठीक एक दिन बाद हुआ।
मंगलवार, 3 नवंबर 2026
सहायता केंद्र और आश्रय स्थल पर रूसी बम हमलों में 18 लोगों की मौत : जेलेंस्की
Tags
# विदेश
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें