मुंबई (अनिल बेदाग): अपनी अदाकारी से दर्शकों को चौंकाने वाली अदा शर्मा ने इस बार अपनी कलम का जादू दिखाया है। अभिनेत्री की नई मराठी कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खास बात यह है कि उनकी कविता का नायक एक ऐसा भेड़िया है, जो खूंखार छवि छोड़कर शाकाहारी बनने का फैसला करता है। मजेदार तुकबंदी, मासूमियत और हास्य से सजी इस कविता ने लोगों का दिल जीत लिया है। इससे पहले अदा की ‘एक होती इडली’ कविता को भी खूब पसंद किया गया था। अब उनकी मराठी भाषा पर पकड़ देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। एक प्रशंसक ने लिखा, “तुमची मराठी खूप छान आहे!"
मंगलवार, 10 नवंबर 2026
मुंबई : शाकाहारी भेड़िये पर अदा शर्मा की मराठी कविता ने मचाई धूम
Tags
# मनोरंजन
# सिनेमा
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
सिनेमा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें