मुंबई : ‘1920’ वाली अदा शर्मा की डरावनी दुनिया में फिर होगी वापसी, ‘अदा की आहट’ से कांप उठेंगे दर्शक! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 3 नवंबर 2026

मुंबई : ‘1920’ वाली अदा शर्मा की डरावनी दुनिया में फिर होगी वापसी, ‘अदा की आहट’ से कांप उठेंगे दर्शक!

Ada-sharma-horror-diva
मुंबई (अनिल बेदाग): कभी पर्दे पर अपने खौफनाक अंदाज़ से दर्शकों की रूह कंपाने वाली अदा शर्मा एक बार फिर हॉरर की दुनिया में लौटने को तैयार हैं। इस बार उनका अंदाज़ कुछ अलग होगा। हैलोवीन के मौके पर वह ‘अदा की आहट’ नाम से डरावनी शॉर्ट फिल्मों की एक रोमांचक सीरीज़ लेकर आ रही हैं, जहां रहस्य, सस्पेंस और अप्रत्याशित ट्विस्ट का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। फिल्म ‘1920’ से हॉरर जॉनर में अपनी पहचान बनाने वाली अदा ने ‘द केरल स्टोरी’, ‘सनफ्लावर’, ‘कमांडो’ और ‘रीता सान्याल’ जैसे प्रोजेक्ट्स से अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। अब उनके प्रशंसकों को एक बार फिर उनका डरावना अवतार देखने का मौका मिलेगा। अदा के मुताबिक, 2027 में उनकी दो हॉरर फिल्में रिलीज़ होंगी, लेकिन प्रशंसकों की लगातार मांग को देखते हुए उन्होंने ‘अदा की आहट’ की शुरुआत करने का फैसला किया। वहीं, ‘सुपर वेल्ली’ में आलसी सुपरहीरो और एक त्रिभाषी फिल्म में देवी के किरदार के साथ वह अपने अभिनय के नए रंग भी दिखाने जा रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: