मुंबई : सितारों की चमक के बीच पर्यावरण का संकल्प, पहली बार भारत में होगा ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 13 नवंबर 2026

मुंबई : सितारों की चमक के बीच पर्यावरण का संकल्प, पहली बार भारत में होगा ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’!

arthshot-prize-mumbai
मुंबई (अनिल बेदाग): सितारों की चमक, वैश्विक हस्तियों का जमावड़ा और धरती को बचाने का मजबूत संकल्प! मुंबई 17 नवंबर को एक ऐसे ऐतिहासिक आयोजन की गवाह बनने जा रही है, जहां मनोरंजन, खेल और पर्यावरण एक मंच पर नजर आएंगे। प्रिंस विलियम द्वारा शुरू किया गया प्रतिष्ठित ‘अर्थशॉट प्राइज 2026’ पहली बार भारत में आयोजित होगा। इस भव्य समारोह में प्रिंस विलियम के साथ करण जौहर, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, सचिन तेंदुलकर, श्रेया घोषाल और ऑस्कर विजेता रामी मालेक की मौजूदगी खास आकर्षण होगी। ब्रिटिश बैंड ‘टेक दैट’ की प्रस्तुति भी शाम को यादगार बनाएगी। करीब 5,000 मेहमानों के बीच पांच श्रेणियों में पर्यावरण संरक्षण के उत्कृष्ट प्रयासों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें प्रकृति संरक्षण, स्वच्छ हवा, समुद्रों की सुरक्षा, कचरा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन से मुकाबला शामिल है।

कोई टिप्पणी नहीं: