- सरदार पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल झरखेड़ा में हुआ आयोजन, बच्चों को शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए किया प्रेरित

सीहोर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम झरखेड़ा स्थित सरदार पटेल हायर सेकेंडरी स्कूल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खेलकूद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, भाषण, निबंध लेखन सहित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महेश कुमार का विद्यालय संचालक रवीन्द्र कुमार बांगरे ने स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालक श्री बांगरे ने कहा कि बाल दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करने का दिन है। बच्चे देश का भविष्य हैं। प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा पहचानने, उसे निखारने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधकों, प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, उनके विचारों और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के बारे में जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित करने और मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य लखन अहिरवार, संचालक रत्नदीप बांगरे, प्रहलाद, अनिल कुशवाह, रानू जैन, सलोनी परिहार, वर्षा अमीन खां सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें