पटना 13 नवंबर (रजनीश के झा) । वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमराज गांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की हृदयविदारक घटना पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने गहरी चिंता और संवेदना व्यक्त की है। इस घटना में मां, पत्नी और 12 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय बेटी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उन्होंने पीड़ित बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। डॉ. पासवान ने कहा कि यह घटना बिहार में गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बदहाल आर्थिक स्थिति, कर्ज के दबाव और सामाजिक असुरक्षा की भयावह तस्वीर पेश करती है। राज्य में माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की कथित मनमानी वसूली, कर्ज की किस्तों के दबाव और वसूली के नाम पर प्रताड़ना की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इन गंभीर समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक तरफ गरीब परिवार आर्थिक संकट और कर्ज के बोझ से टूट रहे हैं। वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोहों में व्यस्त हैं। क्या सरकार की जिम्मेदारी केवल समारोहों में शामिल होना और प्रचार करना है? गरीबों की जिंदगी, उनकी पीड़ा और उनकी सुरक्षा के प्रति भी सरकार की जवाबदेही होनी चाहिए। डॉ. पासवान ने राज्य सरकार से मांग की कि प्रेमराज गांव की इस घटना की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जीवित बची बच्ची के इलाज की पूरी व्यवस्था सरकार अपने खर्च पर करे तथा मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की वसूली प्रक्रिया की जांच कराई जाए और गरीब परिवारों को कर्ज वसूली के नाम पर होने वाली कथित प्रताड़ना से बचाने के लिए कठोर कानूनसम्मत कार्रवाई की जाए।
शुक्रवार, 13 नवंबर 2026
Home
बिहार
पटना : गरीब परिवारों की मौतों पर सरकार मौन, उद्घाटन समारोहों में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री : डॉ. अजय पासवान
पटना : गरीब परिवारों की मौतों पर सरकार मौन, उद्घाटन समारोहों में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री : डॉ. अजय पासवान
Tags
# बिहार
Share This
About आर्यावर्त डेस्क
बिहार
Labels:
बिहार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें