पटना : बायोमीट्रिक से भुगतान की व्यवस्था गरीबों के अधिकार छीनने की साजिश : डॉ. अजय कुमार पासवान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 5 नवंबर 2026

पटना : बायोमीट्रिक से भुगतान की व्यवस्था गरीबों के अधिकार छीनने की साजिश : डॉ. अजय कुमार पासवान

Bihar-congress
पटना, 5 नवंबर (रजनीश के झा) । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार पासवान ने केंद्रीय मंत्री श्री ललन सिंह के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकारी योजनाओं का भुगतान अब आधार कार्ड के बजाय वोटर आईडी और बायोमीट्रिक वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा। डॉ. अजय कुमार पासवान ने कहा कि यह महज तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों, मजदूरों और वंचित परिवारों के अधिकारों पर सीधा हमला है। मोदी सरकार राशन, आवास, स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी योजनाओं को नई व्यवस्था से जोड़कर आम लोगों को उनके बुनियादी हकों से वंचित करने की तैयारी कर रही है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री का यह बयान उस साजिश से पर्दा उठा रहा है, जिसे मोदी सरकार लंबे समय से अंजाम देने की फिराक में थी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने पहले ही चेतावनी दी थी कि अभी मोदी सरकार वोट चोरी कर रही है, कल आपका भविष्य और आपके अधिकार भी छीन लेगी। डॉ. पासवान ने कहा कि वोटर आईडी और बायोमीट्रिक आधारित व्यवस्था लागू होने से ग्रामीण क्षेत्रों के बुजुर्गों, दिव्यांगों, मजदूरों और वंचित तबकों को सबसे अधिक परेशानी होगी। जिन लोगों के दस्तावेज अधूरे हैं या उम्र एवं मेहनत के कारण जिनकी उंगलियों के निशान बायोमीट्रिक मशीनों में दर्ज नहीं हो पाते, वे सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इससे राशन कार्डधारकों और आवास योजना के लाभार्थियों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि गरीबों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बंद किया जाए और सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी तकनीकी बाधा के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं: